Report
Phuldev Patel
मुजफ्फरपुर। साहेबगंज के जगदीशपुर स्थित ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल में द एडमिशन केयर सेन्टर, मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में शिक्षक व विद्यार्थी-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जगदीशपुर पंचायत के मुखिया पति श्री भरत गुप्ता थे, उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार ने अच्छी एवं उच्च शिक्षा के लिए बिहार स्टुडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना लागू किया है, जिससे कोई भी गरीब का हो या अन्य किसी का बच्चा हो असानी से अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकता हैं।
वहीं, पूर्व जिला पार्षद मदन प्रसाद साह ने अपने संबधन में बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए जो बिहार के मुखिया श्री नीतीश कुमार ने बिहार स्टुडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना को लागू किया है, लेकिन इसे अधिक से अधिक लाभ के लिए जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, समाजिक लोगों, पदाधिकारियों के द्वारा जन जागरण के माध्यम से बच्चों और उसके अभिभावकों को बताना होगा। तभी जा कर इस योजना का लाभ हर गरीब तबके के बच्चों को मिलेगा। वही शिक्षक नवल गौड़ ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए कड़ी मेहनत और विश्वास के साथ ही पढाई करना होगा, तभी मेहनत रंग लाएगी।
इस कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक विनय कुमार दास ने बताया कि आज बड़ी सौभाग्य की बात है कि ग्रामीण क्षेत्रों में द एडमिशन ऐजुकेशन केयर सेन्टर के द्वारा बच्चों को अच्छी एवं उच्च शिक्षा के लिए हमारे बच्चों, जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों, शिक्षकों के माध्यम से बच्चों के भविष्य उज्ज्वल एवं सुद्धूढ बनाने के लिए प्रयासरत है। साथ ही उन्होंने द एडमिशन एजुकेशन केयर सेन्टर के डायरेक्टर मो तबरेज़ खान को बहुत बहुत बधाई एवं धन्यवाद दिया।
इस कार्यक्रम में मंच संचालन बालाकोट के शिक्षक विनय कुमार ने किया सहयोग के रूप में शिक्षक रंजीत कुमार पासवान ने किया । इस कार्यक्रम में 60 शिक्षकों एवं अभिभावकों के साथ सत्तर छात्र -छात्राओं को भी एक एक घड़ी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक चंदन दास, भोला बैठा, लाल बाबू राय, राम किशन कुमार, संतोष कुमार, पप्पू उपाध्याय, ओम प्रकाश उपाध्याय, परवीन कुमार, दीनानाथ कुमार, रौशन कुमार, अमृत राज, वेद प्रकाश, कृष्णा कुमार, चंदन कुमार , पूजा कुमारी, स्वेता कुमारी, संजना कुमारी, चंदन कुमार, दिलीप कुमार, मनीष कुमार, पवन सिंह, अमर पटेल के साथ छात्र अंकित कुमार, शिवम कुमार, अविनाश कुमार पंकज कुमार, रोहित कुमार, समिति पति राकेश कुमार, बंदना कुमारी, सीमरन कुमारी, नंदनी कुमारी के साथ अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ